रश्मि सिंह|Singham Again: बॉलीवुड के मोस्ट अवटेड फिल्म सिंघम अगेन अपने स्टार कास्ट के चलते चर्चाओं में रहती है। अब एक और एक्टर का नाम इस फिल्म से जुड़ गया है। दरअसल, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने एंट्री ले ली है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर अजय देवगन ने दी है। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। इस पोस्ट कर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन कपूर इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे है।
View this post on Instagram
Courtesy: Ajay Devgan Instagram Handle
अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि, अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर का सिंघम अगेन से लुक पोस्ट किया है। इसे पोस्टर में अर्जुन कपूर के लुक को देखकर लग रहा है कि वो फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे है। अजय देवगन ने फिल्म को दो पोस्टर शेयर किए है। अजय ने पोस्ट शेयर करते हुए कैपेशन में लिखा है, इस तूफान के लिए तैयार हो जाओ, आपका स्वागत है अर्जुन कपूर।
वहीं पहले पोस्ट में अर्जुन कपूर का खूंखार लुक सामने आया है। इसमें एक्टर के मुंह पर खून के छींटे और हाथ में गला काटने वाला औजार भी देखने को मिल रहा है। इसमें वह एक खलनायक वाली हंसते हुए दिखाई दे रहे है। दूसरे पोस्टर में रणवीर और अर्जुन कपूर दोनों आमने-सामने दिख रहे है। यह दूसरी बार है जब दोनों एक भी फिल्म में नजर आएंगे।