जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: श्रीलंका अपने अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस मुश्किल वक्त में भारत लगातार मदद के लिए आगे आ रहा है। श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो इसके लिए भारत मदद कर रहा है।
भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को 1 करोड़ 60 लाख का सहायता पैकेज का पहला खेप भेज दिया है। श्रीलंका में भारतीय दूत गोपाल बागले ने रविवार देर रात तमिलनाडु से श्रीलंका के विदेश मंत्री गामिनी पेइरिस को मदद का सामान दिया।
मदद के रूप में श्रीलंका ने 56 लाख रूपए का चावल, दूध पाउडर और आवश्यक दवाएं शामिल भेजी हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि दिए गए समान को अलग-अलग हिस्सों में कमजोर परिवार को बांटा जाएगा।