जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। एक्टर मुंबई के अस्पताल में एडमिट हैं। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की जानकारी अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने दी है। कॉमेडियन की हार्ट सर्जरी की खबर सुन फैंस को झटका लगा है।
Shahrukh Khan ने मिस्त्र के ट्रैवल एजेंट फैन को तोहफे भेजकर कहा ‘शुक्रिया’
एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की जानकारी दी। सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट में लिखा, “मुझे यह जानकार शॉक लग गया है कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो इंसान हमें हंसाता है और दिल को खुशियों से भर देता है, वह आज इस तरह से हैं। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। प्रार्थना करूंगी कि वह जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं। इनका टैलेंट अद्भुत है। और मैं हमेशा से ही इनकी बहुत बड़ी फैन रही हूं।”
बताया जा रहा है सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई। एक्टर अभी यहां एडमिट हैं। सुनील ग्रोवर की जल्द रिकवरी के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गुत्थी से लेकर मिस्टर गुलाटी का रोल निभाया है। रिंकू भाभी का रोल भी काफी लोकप्रिय रहा।
वेब सीरीज और कई शोज किए
कॉमेडी शो के अलावा सुनील ग्रोवर ने वेब सीरीज भी की हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में भी एक्टर नजर आए थे। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फनी पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।