Swami Nityananda-गुजरात पुलिस का दावा – देश छोड़कर भागा
नई दिल्ली: गुजरात पूलिस की जानकारी के मुताबिक स्वयंभू बाबा Swami Nityananda भारत छोड़कर भाग जा चुका है। आपको बता दे कि नित्यानंद के घिनौनी हरकतों के कई मामले सामने आए है। जैसे अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों को अगवा करके उनसे चंदा मंगवाने का काम करवाता था। साथ में उन्हें बंधकर बनाकर रखने का आरोप है। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को पहली बार इस मामले में केस दर्ज किया गया था। साथ ही स्वयंभू बाबा के साथ रहने वाली दोनों महिला को आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया है।
नित्यानंद भारत छोड़कर विदेश भाग चुका है
वहीं अहमदाबाद के ग्रामीण पुलिस एसपी आरवी असारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा- नित्यानंद भारत छोड़कर विदेश भाग चुका है। गुजरात पुलिस का कहना की अगर इस मामले के बीच में जरुरत पड़ी तो उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में भी रेप केस का मामला दर्ज है पहले। तब से भारत छोड़कर भागा हुआ है। उसको यहा देश में ढूंढना समय की बर्बादी है। और कुछ नहीं अब हमे सिर्फ उसके भारत आने का इंतजार करना होगा। तब उसको निश्चित तौर पर हम गिरफ्तार कर सकेंगे।
नित्यानंद के आश्रम से लापता हुई एक महिला
दूसरी तरफ अहमदाबाद पुलिस उपाधीक्षक केटी कमरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि नित्यानंद के आश्रम से लापता हुई एक महिला को ढुढने की छानबीन चल रही है। महिला के पिता ने जनार्दन शर्मा ने विवेकानंद पुलिस थाने में गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई है। जिसमें पुलिस ने आश्रम से दोनों महिला को रिमांड पर ले लिया है। लिए गए रिमांड पर अगर महिलाओं से कोई जानकारी मिलती है तो आपको बताते है।पुलिसवालों ने परिवार को कहा।
इस मामले से जुड़े किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा-
बता दे कि गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा ने कहा मामले मे जुड़े लोगों बिल्कुल नही बख्शा जाएगा। डीजीपी पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। साथ एक अलग टीम बनाने का निर्देश भी दिया है।