रश्मि सिंह|Taiwan Earthquake: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार यानी 3 अप्रैल सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। 25 सालों बाद ताइवान में इतना भीषण भूंकप देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि ताइपे के कई हिस्सों की बिजली चली गई। भूकंप के झटकों के तुरंत बाद पड़ोसी देश जापान अलर्ट हो गया है और उसने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। लोगों को निचले इलाकों से जाने को भी कहा गया है।
BREAKING: Houses and buildings damaged and collapsed in Taiwan after massive earthquake pic.twitter.com/ZUAwT2P0PV
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) April 3, 2024
ताइवान में आए भूकंप के जोरदार झटके
जानकारी के लिए बता दें कि, ताइवान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी के मारे जाने या फिर घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियों को देख लोगों का दिल देह गया है। वीडियो में भूस्खलन और कई जगहों पर इमरातों के गिरने को दिखाया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे महसूस किए गए है।
BREAKING: Massive land-sliding after earthquake in Taiwan that is reported to be strongest in 25 years
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) April 3, 2024