जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस के हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन की राजधानी कीएव छोड़ने के लिए कहा है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि जिसे जो साधन मिल रहे हैं उनके साथ वो तुंरत कीव छोड़ दे।
Ukraine Crisis: वार्ता के बाद भी रूस का हमला जारी, सैन्य यूनिट तबाह 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत
भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे आज तुरंत कीव छोड़ दें। अगर ट्रेन उपलब्ध हों तो ट्रेन से अन्यथा किसी भी अन्य माध्यम से।
यूक्रेन पर रूसी अटैक से पहले भी भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा था। भारत सरकार कई भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाल चुकी है। लेकिन अभी भी कई भारतीय नागरिक यूक्रेन में मौजूद हैं।
कीव पर रूस का आक्रमण तेज
कुछ सैटेलाइट तस्वीरों के मानें तो रूस के सैनिक बड़ी संख्या में कीव की तरफ बढ़ रहे हैं। साथ ही हथियारों और टैंको का काफिला भी भारी संख्या में बढ़ गया है। ये काफिला करीब 64 किलोमीटर लंबा है और इसमें सैकड़ों बख्तरबंद वाहन, टैंक, तोपें हैं।