जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव का पांचवा चरण जारी है। 61 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस चरण के मैदान में राजा रजवाड़ों, दिग्गजों के साथ बाहुबली हैं। पांचवे चरण में प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, हॉट सीट अयोध्या पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। इस बीच कई जगह पर ईवीएम खराब होने की खबरें आई हैं। वहीं, कुंडा में सपा प्रत्याशी पर हमले की खबर भी है।
UP Election: अयोध्या में साधु-संतो ने की वोटिंग, राजा भैया ने कहा- अखिलेश को सीएम नहीं बनने दूंगा
मतदान के बीच कुंडा में बवाल हो गया। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर जानलवा हमला किया गया है। कुंडा सीट राजा भैया के नाम रही है। वे यहां से 6 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, अखिलेश यादव सरकार में राजा भैया मंत्री भी थे। लेकिन यूपी चुनाव में राजा भैया अखिलेश यादव को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुए हमले को राजा भैया के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। राजा भैया ने कहा था कि अखइलेश को सीएम नहीं बनने दूंगा।
गुलशन यादव ने आरोप लगाया कि राजा भैया के समर्थकों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कार पर फायरिंग की गई है जिसमें वे बाल बाल बचे हैं। उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां 8 से 10 बूथों पर मतदान में गड़बड़ी की सूचना मिली है। गुलशन यादव पर हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।