नमिता] Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।दरअसल, पिछले कुछ दिनों में दुबई के लोगों ने कुदरत का कहर देख लिया है। तेज बारिश के बाद आई बाढ़ ने अरब के लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इस दौरान सड़कों पर पानी भरने के बाद सबसे अधिक असर संयुक्त अरब अमीरात के परिवहन पर पड़ा है। कई हवाई यात्राओं को रद्द करना पड़ा।
वीडियो में दुबई का आसमान हो गया हरा
आपको बता दें दुबई के आसमान के हरे होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स इस तरह के मौसम को देखकर हैरानी जाहिर की है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुबई में तेज तूफान आने वाला है, उसी का यह संकेत है। यह उसी का संकेत है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आसमान का कलर किस तरह से ग्रे से धुंधले हरे रंग का हो गया। इसे बारिश के तूफान का संकेत बताया जा रहा है।17 अप्रैल को पोस्ट किए गए 23 सेकंड के वीडियो में कैप्शन दिया गया है, ‘दुबई में आसमान हरा हो गया।
Sky Turns GREEN In DUBAI!
Actual footage from the storm in #Dubai today. pic.twitter.com/x8kQe85Lto
— Mister J. – مسٹر جے (@Angryman_J) April 16, 2024
कब होता है आसमान हरा?
विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘जब नीली वस्तुओं को लाल रौशनी से रोशन किया जाता है, तो वह हरी दिखाई देती है। हरा रंग महत्वपूर्ण है, लेकिन यह इस बात का प्रमाण नहीं है कि बवंडर आने वाला है।
दुबई की हवाई यात्रा बाधित
रिपोर्ट के मुताबिक हला रंग तभी दिखता है, जब बादल बहुत गहरा हो, जो आम तौर पर केवल गरज वाले बादलों में होता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए, दुबई इंटरनेशनल ने यात्रियों को हवाईअड्डे पर नहीं आने की सलाह दी है।