रश्मि सिंह|Beauty Tips: अगर आप भी अपने चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बों से परेशान हो रही है। साथ ही इनको हटाने के लिए महंगे से महंगा प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही है। इसके बाद भी इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा तो आज ही इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दिजिए। आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताएंगे जिसका उपयोग करने से आपको मुंहासे, दाग-धब्बों से मुक्ति मिलेगी। पुदिना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे ठंडक मिलती है, खाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। पुदिने की पत्तीयों में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है। यह स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने का काम करता है। बहुत से लोग मुंहासे की सम्साया से परेशान रहते है। ऐसे में वो पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते है। इससे स्किन सॉफ्ट होती है और दाग-धब्बे दूर होते है। आइए जानते है पुदिने की पत्तियों को यूज का करने का सहीं तरीका…
पुदीना-तुलसी
आप भी मुंहासे की समस्या से परेशान है तो पुदीना और तुलसी की पत्तीयां मिलाकर इस्तेमाल करें। दोनों की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें। करीब 20 मिनट तत चेहरे पर लगाएं। इसके बाद पानी से चेहरे को धो ले।
पुदीना और नींबू रस
पुदीने की पत्तियों में पानी और नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करें। इसे स्किन पर लगाएं, करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से इसे धोकर सुखा ले। इससे मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पुदीने और ग्रीन टी
एक कप ग्रीन टी बना ले, इसे ठंडा कर इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए। इसके बाद पानी से वॉश कर लें। चेहरा साफ हो जाएगा, यह नेचुरल प्रोडक्ट काफी कारगर माना जाता है।