रश्मि सिंह|Beauty Tips: त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए हम लोग क्या क्या नहीं करते। देसी से लेकर घरेलु से लेकर महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तिमाल कर लेते है। लेकिन इसका असर कुछ खास नहीं देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम ऐसे चीज के बारे में बात करेंगे जिसका उपयोग मात्र से चेहरा खिल उठता है। हम यहां बात कर रहे है नींबू की, भले ही नींबू सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन अगर आप अपनी स्किन या चेहरे पर इसका रस डायरेक्ट लगाते है तो इसेक कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते है। आइए जानते है स्किन पर नींबू के रस से क्या-क्या फायदे होते है और क्या नुक्सान है।
नींबू लगाने के फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नींबू विटामिने सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। इसको चेहरे पर लगाने से त्वचा को और भी ज्यादा चमक बढ़ जाता है।
नींबू स्किन के लिए क्यों नुकसानदायक
नींबू में ब्लीचिंग इफेक्ट्स पाए जाते है। जिससे यह स्किन के लिए असरदार बताया जाता है। स्किन से जुड़ी परेशानियों को यह दूर करने में मदद करता है। नींबू के रस में विटामिन सी होता है, जो दाग- धब्बों का सफाया कर देता है। हालांकिं फिर भी इसके रस को स्किन पर सीधे लगाने से मना किया जाता है। क्योंकि यह कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है।