नमिता] Diet Tips: खाने में किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। फिर चाहे नमक हो या चीनी दोनों ही ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचाती है और कई गंभीर बीमारियों को दावत देती है। कुछ लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है, यहां तक कि खाने के बाद अगर वह मीठा न खाएं तो उनका मन नहीं भरता, लेकिन अगर आप भी ज्यादा मीठा खाने के शौकीन है तो जरा सावधान हो जाइए, आज हम आपको ये बताएंगे की ज्यादा चीनी खाने से कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं?
दिल की बीमारियां
ज्यादा चीनी का सेवन करने से दिल की बीमारियों को बढ़ाता है। जो लोग ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं उनके शरीर में भूख कंट्रोल नहीं होती है, जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है, जो कि दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बन जाता है।
डायबिटीज
मीठा ज्यादा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने लगता है, जिसके कारण डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा एंग्जाइटी, मूड स्विंग, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
मूड से संबंधित विकारों का बढ़ता है खतरा
चीनी खाने से आपके मस्तिष्क में डोपामाइन नामक आपको अच्छा महसूस कराने वाला रसायन उत्पन्न होता है। इससे आपको और अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों को खाने की इच्छा होती है। हालांकि जब आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं तो इसके कारण आपको मूड से संबंधित विकारों का खतरा हो सकता है।जिससे ब्रेन और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन की दिक्कत हो सकती है।
लिवर को होता है नुकसान
ऐडेड शुगर वाली चीजों में प्रचुर मात्रा में फ्रुक्टोज हो सकती है। फ्रुक्टोज की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचाती है। जब फ्रुक्टोज का लिवर में ब्रेन डाउन होता है तो यह वसा में बदल जाता है, जो समय के साथ लिवर में जमा होने लगता है। लिवर में अतिरिक्त वसा के निर्माण की समस्या को फैटी लिवर के रूप में जाना जाता है जो न सिर्फ लिवर के सामान्य कार्य में बाधा डाल देती है साथ ही इससे और भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।