नई दिल्ली: अक्सर खुद को फ्रैश फील करने के लिए लोग घर से निकलने से पहले परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को शिकायत रहती है कि परफ्यूम की खुशबू अधिक समय तक नहीं टिक पाती, जिससे उन्हें दोबारा से परफ्यूम लगाना पड़ता है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि परफ्यूम को किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू टिकी रहे।
कोहनी के अंदर लगाए
परफ्यूम लगाते वक्त ध्यान रखना चाहिए इस शरीर के सही हिस्सों पर लगाया जाए। ऐसा करने से परफ्यूम आसानी से फैलता है और दिन भर टिका रहता है। परफ्यूम को कोहनी पर लगाने से इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है, क्योंकि कोहनी के अंदर हीट बनती है, जिससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।
कान के पीछे
शरीर को कान के पीछे लगाने से खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है। यह एक ऐसा स्पॉट है जो ऑयली होता है जिसते चलते यहां से परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता।
गर्दन पर लगाए
अगर आप चाहते हैं कि परफ्यूम की खुशबू से आप पूरे दिन तरोताजा फील करें तो परफ्यूम को गर्दन पर लगाना चाहिए। ये शरीर का ऐसा हिस्सा है, जहां से परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता और खुशबू अधिक समय तक टिकी रहती है।