रश्मि सिंह|Food Tips: गर्मी आते ही हम सब अपने खाने में दही को शामिल करने लगते है। दही खाने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दही में कुछ चिजों को मिक्स कर के बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर आपक भी ये नहीं पता तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आईए जानते है कि दही में क्या मिला कर नहीं खाना चाहिए।
खीरे का रायता
रिपोर्ट्स और आयुर्वेद की मानें तो दही और खीरे को कभी भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इन्हें एक साथ खाने से बलगम और कफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी पीछे की वजह यह बताई गई है कि साइनस कंजेशन के वजह खीरा और दहीं हमारे शरिर को नुकसान करता है। इसलिए कहा जाता है कि खिरा और दही को हमेशा ही अलग-अलग ही खाना चाहिए।
दही और फल
वहीं दही और फल को भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। दही टेस्ट में खट्टा होता है, वहीं फल मीठा होता है। दोनों के गुण बिल्कुल विपरीत होती है। इस वजह से दोनों को साथ में मिलाकर नहीं खाना चाहिए। अगर आप फल और दही को साथ मिलाकर खाते है तो आपको डायजेस्टिव फायर से जुझना पड़ सकता है। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ का प्रोडक्शन हो सकता है।
दही और मीट-मछली
बता दें कि, दही के साथ मांस या सीफूड कभी भी नहीं खाना चाहिए। जब जानवरों से मिलने वाला प्रोटिन और डेयरी से मिलने वाला प्रोटीन जब साथ में खाया जाता है तो सही तरह पच नहीं पाता है। जिसके पेट की दिक्कतें शुरू हो सकती है।