रश्मि सिंह|Health Tips: पीरियड्स में आम तौर पर सभी लड़कियों को 4 से 5 दिन तक ब्लीडिंग होता है। लेकिन कुछ महिलाओं या लड़कियों को 4 दिन से कम भी ब्लीडिंग होता है। कुछ महिलाओं या लड़कियों को 5 दिन से ज्यादा भी होता है। ऐसे में हम सभी को पत्ता ही नहीं की कितने दिन का ब्लीडिंग होना सही है। अगर किसी महिला के साथ कभी-कभार हो गया हो गया कि उन्हें 5 दिन या 4 दिन के बजाय सिर्फ 2 दिन ही पीरियड्स में ब्लीडिंग होती है तो कई बात नहीं है। लेकिन अगर किसी को सिर्फ 2 ही दिन ही पीरियड्स होती है तो फिर यह एक चिंता का विषय है। ऐसे में बिना समय गवाएं डॉक्टर से जरुर मिलना चाहिए। लेकिन कुछ रिसर्च के आधार पर इस आर्टिकल के जरिए हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है।
सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होने के कारण
प्रेग्नेसी के दौरान- प्रेग्नेसी के शुरुआती दिनों में भी सिर्फ 2 दिनों तक ही पीरियड्स रहता है।
मिसकैरेज होने पर- जब किसी महिला का मिसकैरेज हो जाए तब भी ब्लीडिंग होती है।
ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान- डिलीवरी के बाद जो महिलाएं अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाती है उन्हें भी 6 महीनेतक पीरियड्स नहीं होते है।
स्ट्रेस होने पर- जब कोई महिला काफी ज्यादा स्ट्रेस से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में भी पीरियड्स 2 दिन तक रहते है। डिप्रेशन और स्ट्रेस से मेंटल हेल्थ स्थिर नहीं रहता है।
बर्थ कंट्रोल पिल- अगर कोई महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल होती है उन्हें भी सिर्फ 2 दिनों तक पीरियड्स रहता है। यह हार्मोन यूट्रस के लाइनिंग को पतला कर देती है। जिसके कारण भी पीरियड्स अनियमित होते है।