रश्मि सिंह|Health Tips:आज कल के लाइफस्टाइल के वजह से हम लोग अपने खाने पीने पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। सुबह कुछ भी खिला कर बच्चों को स्कूल भेज देते है। यह खुद ऑफिस जाने से पहले भी ऐसे ही कुछ खा के चलते जाते है। ऐसे में हम लोग ज्यादातर ब्रेड को नाश्ते में खाते है। क्योंकि इसको गर्म कर के दुध के साथ खाते है या अंडे के साथ या तो जैम के साथ। बच्चे के साथ साथ बड़ों को भी ये नाश्ता काफी पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपको सुबह ब्रेड खाने के साइडइफ्केंट के बारे में बताएंगे। खासकर व्हाइट ब्रेड को दूध या चाय के साथ खाने से गंभीर नुकसान होता है।
खाली पेट ब्रेड खाने के साइड इफेक्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, खाली पेट ब्रेड खाने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको भी पहले से ही डायबिटीज है तो खाली पेट ब्रेड तो एकदम न खाएं। खासकर व्हाइट ब्रेड काफी तेजी से पचता है जिसके कारण यह ग्लूकोज में बदल जाता है। यह ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। इस ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स भी काफी ज्यादा होता है।
बढ़ सकता है वजन
अगर आप खाली पेट ब्रेड खाते है तो इससे आपका वजन बढ सकता है। क्योंकि यह ओवरइटिंग को बढ़ावा देती है। साथ ही इसमें ब्रेड और कार्ब्स काफी ज्यादा होते है। जिससे शरीर की कैलोरी बढ़ सकती है। यह शरीर की कैलोरी को बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते है तो ब्रेड भूल से न खाएं।
हो सकती है कब्ज की बीमारी
बता दें कि, खाली पेट ब्रेड खाने से आंत और कब्ज से जुड़ी बीमारी हो सकती है। क्योंकि ब्रेड में मैदा काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इससे आंत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। इसे खाने से पेट साफ नहीं होता है। इसलिए अगर कब्ज से बचना है तो ब्रेड न खाएं।