Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024: महात्मा गांधी जिन्होंने सभी को अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया। उनकी आज पूरा देश पुण्यतिथि मना रहा है। दरअसल, महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है, जिन्हें लोग प्यार से बापू बुलाते थे। भारत देश की आजादी में बापू का अहम योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा हिंसा न करने सलाह दी और आजादी के ठीक बाद 1948 में उनकी मृत्यु हो गयी है। लेकिन बापू का नाम इतिहास में दर्ज हो गया।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर गहरा प्रभाव…
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वह एक इंडियन वकील, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे। जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। तो वहीं भारत के विरासत में गांधी का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर गहरा प्रभाव डाला था।
किसने बुलाया पहली बार बापू को राष्ट्रपिता?
आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच वैचारिक मतभेद थे, लेकिन नेताजी हमेशा से ही गांधी का सम्मान किया। लेकिन दिलचस्प है कि सबसे पहले सुभाषचंद्र बोस ने ही महात्मा गांधी को राष्टपिता कहकर बुलाया था। पहली बार 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडिया स्टेशन में अपने भाषण में उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर बुलाया था।
कैसे मारा नाथूराम गोडसे ने?
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वैसे तो कई नेक कामों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके अपने अहिंसक दर्शन, सत्याग्रह के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। हालांकि, उनका मानना था कि अन्याय और उत्पीड़न का मुकाबला करने के लिए शांतिपूर्ण तरीका सबसे बेहतर है। जब उस शाम को गांधी जब प्रार्थना करने के लिए जा रहे थे, जब गोडसे उनके पास आया और करीब उनको तीन गोलियां मारी। तो वह बिड़ला हाउस पहुंचे और वहां उनकी मौत तब तक हो चुकी थी।