रश्मि सिंह|Food: गर्मियों का समय आना मतलब आम का समय आना होता है। बाजार में आम आ चुके है। ऐसे में अगर आप भी बाहर से खरिद कर मैंगो शेक पी रहे है। तो आज ही आप घर पर बनाना शुरु कर दिजिए। अगर आपको भी नहीं पता की घर पर आम का शेक कैसे बनाएं। तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, आइए यहां देखिए घर पर आसानी से कैसे मैंगो शेक बना सकते है।
मैंगो मिल्कशेक के लिए इंग्रीडिएंट
- 2 पके आम
- दूध
- चीनी
- बर्फ के टुकड़े
मैंगो मिल्कशेक कैसे बनाएं
1. पके और मीठे 2 मध्यम आकार के आमों को धोकर सुखा ले। इन्हें छीलकर काट लीजिए. एक ब्लेंडर जार में कटे हुए आम डाले।
2. अब 1.5 कप दूध डाले, दूध को ठंडा या रूम टेम्परेचर पर रखा जा सकता है। इस समय आप लगभग 1 से 3 बड़े चम्मच चीनी मिला सकते है। आप चाहें तो अलफांसो आमों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि बहुत मीठे होते हैं. यह काफी मीठे होते है।
3. 2 से 3 बर्फ के टुकड़े डाले, बर्फ के टुकड़े डालना वैकल्पिक है।
4. एक स्मूद पेस्ट होने तक ब्लेंड करें और शेक में आम की गठाने नहीं होने चाहिए। अगर मिल्कशेक गाढ़ा हो गया है, तो पतला करने के लिए अधिक दूध मिला सकते है। स्वाद चेक करे। अगर मैंगो मिल्कशेक मीठा नहीं है तो इसमें 1 से 3 बड़े चम्मच चीनी डालकर दोबारा ब्लेंड करें ताकि चीनी घुल जाए।
5. मैंगो मिल्कशेक को ग्लासेज में डालें और सर्व करे। मैंगो शेक के ऊपर कुछ कटे हुए मेवे या व्हीप्ड क्रीम या आइसक्रीम का एक स्कूप डाल सकते है।