National Press Day 2023: भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) को सम्मानित करने के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है। यह दिन देश में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया भी भारतीय प्रेस की गुणवत्ता की जांच करती है और पत्रकारिता गतिविधियों पर नजर रखती है। इस बार 16 नवंबर 2023 को भारत में 57वां राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पहली बार 1966 में मनाया गया था, जब प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की स्थापना हुई थी और देश में इसका संचालन शुरू हो गया था।
प्रेस का इतिहास
4 जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई। इस परिषद ने 16 नवंबर, 1966 को पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू किया। तब से लेकर अभी तक , प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को भारतीय पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। बता दें कि, परिषद के अध्यक्ष के साथ ही कुल 28 सदस्य भी होंगे। जिसमें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे। वहीं 28 सदस्य में से 20 भारत में संचालित होने वाले मीडिया समूहों से संबंधित होते हैं। वहीं 5 सदस्य को संसद के दोनों सदनों से नामित किया जाता है। बाकी बचे 3 सदस्यों का नामांकन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विधिज्ञ परिषद और साहित्य अकादमी द्वारा किया जाता है।
क्यों मनाते हैं यह दिवस?
भारत में 16 नंवबर, 1966 के दिन से ही भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना शुरु किया था। तब से ही 16 नंवबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश में कई जगहों पर कार्यक्रम किए जाते हैं। यह दिन देश में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति को दर्शाता है। पत्रकार को समाज का आईना भी कहा जाता है। पत्रकार बिना किसी डर, द्वेष और पक्षपात के बिना सच्चाई को दिखाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के साथ ही समाज को प्रति मीडिया की जिम्मेदारियाों को भी दर्शाता है।