New SIM Card Rules: सरकार ने नए सिम कार्ड खऱीदने के नियम में बदलाव 1 दिंसबर से करने जा रही है। हालांकि, यह नियम 1 अक्टूबर 2023 से लागू होने वाले थे, लेकिन सरकार ने 2 महीने आगे बढ़ाकर अब 1 दिसंबर से लागू करने की तैयारी कर दी है। अगर आप सिम डिलर या सिम कार्ड खरीदने वाले हैं, तो आपको इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी कर होनी चाहिए। क्योंकि अगर आपको यह नियम नहीं पता होंगे तो आपको मुश्किल हो सकती है।
नए नियम के अनुसार ही बिकेंगी सिम
बता दें कि, नए नियम के अनुसार सिम बेचने वाले डीलर्स को अपना पुलिस वेरिफिकेशन और बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। साथ ही यह होगा कि, सिम बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना भी जरुरी होगा। अगर कोई नियमों को पालन नहीं करता है तो 10 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा…
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए नियम को लेकर कहा कि साइबर फ्रॉड, स्कैम और फ्रॉड कॉल को रोकने के उद्देश्य से सरकार ने सिम कार्ड के नए नियम जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि फ्रॉड कॉल्स को रोकने के लिए करीब 52 लाख कनेक्शन को ब्लॉक किया गया है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार की तरफ से सिम बेचने वाले 67 हजार डीलर्स को बैन किया गया है।