Vitamin-D: विटामिन-डी की समस्या कोई आम तो नही है। इसकी कमी के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं। क्योंकि शरीर के लिए कई पोषक तत्व आवश्यक होते हैं। यह जब भरपूर होता है तो हड्डियां मजबूत रहती हैं और कई बीमारियों से बचाने का कार्य करती हैं। इसकी कमी बच्चों बड़ों सभी में हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे बचाव करें और क्या हैं इसके लक्षण।
क्यों है यह विटामिन महत्वपूर्ण
विटामिन डी आपके शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक कई विटामिनों में से एक है। यह आपके रक्त और हड्डियों में कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखने और हड्डियों के निर्माण और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिक विशेष रूप से, आपको विटामिन डी की आवश्यकता होती है ताकि आपका शरीर हड्डियों के निर्माण और स्वस्थ ऊतकों को सहारा देने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस का उपयोग कर सके।
विटामिन-डी की कमी के लक्षण
विटामिन-डी की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके कई लक्षण होते हैं जैसे- रिकेट्स, दांतों का कमजोर होना, कमजोर इम्युनिटी, शारिरिक विकास में रुकावट आदि।
कैसे करें बचाव
- बच्चों की डाइट में विटामिन-डी से भरपूर फूड आइटम्स, जैसे- मशरूम, फैटी फिश आदि को शामिल करें।
- धूप विटामिन-डी का सबसे बेहतर स्त्रोत होता है। इसलिए बच्चों को थोड़ी देर धूप में खेलने भेजें या सन बाथ कराएं। हालांकि, सन स्क्रीन लगाना न भूलें। इसके अलावा, बच्चों से एक्सरसाइज कराएं।
- अगर आपके बच्चे में विटामिन-डी की कमी के लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से मिलकर विटामिन-डी के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।