Mamta Kulkarni At Mahakumbh 2025 : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। 90 के दशक में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। एक्ट्रेस हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हुई हैं। जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली।
ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर
दरअसल ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है। इस दौरान चादरपोशी की रस्म अदा करके ममता कुलकर्णी को ये पदवी सौंपी गई। वहीं आज शाम को ममता का पट्टाभिषेक समारोह होने वाला है।
एक्ट्रेस को दिया गया नया नाम
वहीं आज ममता कुलकर्णी को नया नाम भी दिया गया है। ममता कुलकर्णी अब श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा है। फिलहाल एक्ट्रेस किन्नर अखाड़े में ही रुकी हुई हैं।
ममता कुलकर्णी ने धारण किया भगवा
सन्यास धारण करने के बाद ममता कुलकर्णी ने भगवा वस्त्र और गले में रुद्राक्ष भी धारण कर लिया है। गौरतलब हो कि ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।