Anant Singh Surrender : बिहार की राजधानी पटना के पास मोकामा (Mokama) में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही हैं। इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह के बाद गैंगस्टर सोनू ने भी पुलिस को सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अनंत सिंह ने किया सरेंडर
बता दें कि बुधवार (22 जनवरी) को अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। कुछ लोगों ने अनंत सिंह पर गोलीबारी कर दी थी। हालांकि घटना में अनंत सिंह को कोई भी चोट नहीं आई थी। वहीं अब अनंत सिंह के सरेंडर को लेकर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। अनंत सिंह के सरेंडर से पहले पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सोनू के पिता ने दावा किया कि उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इसी के साथ पुलिस ने अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया है।
क्या था पूरा मामला ?
गौरतलब हो की बुधवार को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी। जिसके बाद अनंत सिंह ने अब सरेंडर कर दिया है। इस मामले में तेजस्वी यादव, मीसा भारती समेत कई विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं।