RJD State President News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। आरजेडी के प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल मंगनी लाल मंडल बिहार आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बिहार आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार 14 जून को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ गाड़ी से पार्टी कार्यलय पहुंचे। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद थीं।
मंगनी लाल मंडल बनेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष
बता दें कि 19 जून को राज्य परिषद की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा होगी। वह जगदानंद सिंह की जगह लेंगे। मंगनी लाल मंडल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। क्योंकि उनके अलावा किसी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। यह नामांकन पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किया है।
तेजस्वी यादव ने जताई खुशी
इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “मंगली लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह काफी अनुभवी नेता हैं। समाजवादी राजनीति को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका रही है। हम सभी काफी खुश हैं कि आज मंगली लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। हमारी पार्टी जनता की बात करती और सभी को साथ लेकर चलती है। इस बार हम सभी मिलकर एक नया बिहार बनाएंगे।
कौन है मंगनी लाल मंडल?
गौरतलब हो कि जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल को बिहार आरजेडी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। मंगनी लाल मंडल 76 साल के है। आरजेडी ने यह फैसला अत्यंत पिछड़ा वर्ग को चुनावी वर्ष में साधने के लिए लिया है। वह पिछड़े समाज के बड़े नेता है। बिहार में इस वर्ग की आबादी सबसे अधिक 36 फीसदी है। मंगनी लाल मंडल लंबे समय तक आरजेडी में थे। उसके बाद उन्होंने जेडीयू का हाथ थाम लिया। . 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। इस दौरान वह राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। वहीं साल 2004 से 2009 तक राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। इसी चुनाव के देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।