Meta AI: मेटा एआई ने अपने सबसे पावरफुल एआई टूल Llama 3 लॉन्च किया है, Llama 3 के दो वेरियंट लॉन्च हुए हैं जिनमें Llama 3 8B और 70B शामिल हैं।
नमिता] Meta AI: मेटा ने अपने एआई चैटबॉट का एक नया वर्ज़न Llama-3 को पेश किया है। Llama 3 के दो वेरियंट लॉन्च हुए हैं जिनमें Llama 3 8B और 70B शामिल हैं। Llama 3 को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि यह टूल दुनिया में फ्री में उपलब्ध होने वाला सबसे पावरफुल एआई टूल है। मार्क जकरबर्ग ने नए टूल की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।
इतने नए देशों में विस्तार
आपको बता दें मेटा आई के Llama 3 को लेकर कंपनी ने कहा है कि इससे अब यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर जवाब मिलेंगे, तेजी से इमेज बना सकेंगे और किसी भी इमेज को सेकेंडों में एनिमेट किया जा सकेगा। बता दें कि मेटा एआई का सपोर्ट व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।मेटा ने अपने पोस्ट में भी नए टूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मेटा एआई को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, घाना, जमैका, मलावी, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में लॉन्च किया जा रहा है।




































