Mexican Navy ship crashes : अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार, 17 मई को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज प्रचार दौरे के दौरान ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस घटना में जहाज 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के इसके बारे में जानकारी दी है। हादसे में जाहज को भी काफी नुकसान हुआ है।
हादसे में करीब 19 लोग हुए घायल
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि “हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि इस हादसे में 142 साल पुराने पुल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। ” वहीं कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जहाज के मस्तूलों को पुल के डेक से टकरा कर टूटते हुए देखा जा सकता है।
#BreakingNews | ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिको की नौसेना का जहाज
➡️ ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ जहाज#Mexico #MexicoNavy #brooklynbridge #NewsUpdate #MexicoNews #JantantraTv pic.twitter.com/3ui3YnILcG
— Jantantra Tv (@JantantraTv) May 18, 2025
मैक्सिकन नौसेना ने हादसे की दी जानकारी
मैक्सिकन नौसेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि “उनका अकादमी प्रशिक्षण पोत क्वौटेमोक ब्रुकलिन ब्रिज के साथ एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। नौसेना ने बताया कि कर्मियों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा की जा रही है और स्थानीय अधिकारी सहायता प्रदान कर रहे हैं। मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा कि अमेरिका में उसके राजदूत और न्यूयॉर्क में मैक्सिकन वाणिज्य दूतावास के अधिकारी प्रभावित कैडेटों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”
15 देशों की यात्रा पर निकला था जाहज
बता दें कि 13 मई को मैक्सिकन वाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में लिखा था कि क्यूआउटेमोक, जिसे ‘एम्बेसडर और नाइट ऑफ द सीज’ भी कहा जाता है। जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों का दौरा करना था। जिनमें किंग्स्टन, जमैका; हवाना, क्यूबा; कोज़ुमेल, मैक्सिको; और न्यूयॉर्क शामिल थे। इसने रेक्जाविक, आइसलैंड; बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क, फ्रांस जैसे शहर शामिल है। ये यात्रा कुल 254 दिनों के लिए थी, जिनमें से 170 दिन समुद्र में बिताए जाने थे।
क्या है ब्रुकलिन ब्रिज का इतिहास?
ब्रुकलिन ब्रिज न्यूयॉर्क शहर में एक ऐतिहासिक पुल है, जो मैनहट्टन और ब्रुकलिन को जोड़ता है। इस पुल का निर्माण 1870 में शुरू हुआ था और 1883 में पूरा हुआ था। इसकी कहानी एक पिता-पुत्र की जोड़ी जॉन रोब्लिंग और वाशिंगटन रोब्लिंग के जुनून और संघर्ष से जुड़ी है। जॉन रोब्लिंग, एक अमेरिकी इंजीनियर, ने इस पुल का डिज़ाइन तैयार किया था। उनके बेटे वाशिंगटन ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम किया। निर्माण के दौरान जॉन रोब्लिंग की मृत्यु हो गई, और वाशिंगटन ने परियोजना का कार्यभार संभाला। हालांकि, वाशिंगटन भी बीमारी के कारण बिस्तर पर उलझ गए और उन्होंने अपनी पत्नी एमिली वॉरेन रोब्लिंग के साथ मिलकर काम किया।एमिली ने अपने पति के निर्देशों का पालन करते हुए 11 वर्षों तक पुल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पहली महिला “फील्ड इंजीनियर” के रूप में जानी जाती हैं।