Satyendra Jain News : दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती जा रही हैं। ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति ग्रह मंत्रालय को दे दी है। दरअसल हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र कुमार जैन के खिलाफ बीएनएस की धारा 218 के तहत कोर्ट में मामला चलाने की अनुमति मांगी थी।
जैन के खिलाफ फिर होगा केस दर्ज
जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के मुअतबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिली सामग्री के आधार पर सत्येन्द्र कुमार जैन के खिलाफ काफी सबूत पाए गए हैं, जो उनके खिलाफ कोर्ट में मामला चलाने के लिए काफी है। इसी वजह से ग्रह मंत्रालय ने कोर्ट से केस चलाने के अनुमति मांगी है।
जमानत पर बाहर हैं आप नेता
सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच एजेंसियों ने हवाला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है। बता दें कि मई 2022 में उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। सत्येंद्र जैन को ईडी ने जब हिरासत में लिया था। उस दौरान उनके पास स्वास्थ्य, बिजली सहित कुछ दूसरे बड़े मंत्रालय थे। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।
अगस्त 2017 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मनी लॉन्ड्रिंग इस मामले में सत्येंद्र जैन और बाकी दूसरे आरोपियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज किया था। वहीं दिसंबर 2018 में CBI ने आरोपपत्र दाखिल किया था।