Nagpur Violence Update : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। फहीम खान के अवैध निर्माण पर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया जा रहा है। यह घर फहीम की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है। फहीम खान का घर 86.48 वर्ग मीटर में बना हुआ है। इसके अलावा मोमिनपुरा इलाके में फहीम की बुर्के की दुकान भी है।
BMC ने जारी किया था नोटिस
नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ BMC ने 21 मार्च को नोटिस जारी किया था। BMC ने 24 घंटे के अंदर खुद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए कहा था। लेकिन यह अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया। जिसके बाद आज नगरपालिका ने घर पर बुलडोजर कार्रवाई की।
#BreakingNews | नागपुर हिंसा के आरोपी का गिराया जाएगा घर
➡️फहीम खान के घर पर पहुंचा बुलडोजर#NagpurViolence #NagpurRiots #Trending #FaheemKhan @NagpurPolice #jantantratv pic.twitter.com/tuKPNOoDMr
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 24, 2025
नागपुर हिंसा में 112 लोगों की गिरफ्तारी
गौरतलब हो कि, नागपुर हिंसा मामले में अब तक 112 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें 21 नाबालिग लोग भी शामिल है। 21 लोगों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि लोग हुए पुलिस हिरासत में हैं।