IPL 2025 DC vs LSG : आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सोमवार, 24 मार्च को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। इस बाद अपने आईपीएल करियर में अभी तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत लखनऊ की कमान संभालने वाले हैं। लखनऊ ने ऋषभ पंत को नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं इस बार दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी गई है।
ऋषभ पंत का शानदार प्रदर्शन
ऋषभ पंत अपनी महंगी कीमत के कारण इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ऋषभ पंत बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक सब शानदार करते हैं। इस बार लोगों की निगाहें ऋषभ पंत पर टिकी हुई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत शामिल थे। लेकिन उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौक़ा नहीं मिला था। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की कमान संभालने के बाद एल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स में नजर आने वाले हैं।
केएल राहुल पर सबकी निगाहें
दिल्ली की टीम की कप्तानी इस बार ऑलराउंडर अक्षर पटेल करने वाले हैं। लेकिन टीम में राहुल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। दिल्ली की टीम में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी शामिल है। फाफ पिछले साल आरसीबी की कमान संभाल रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें दिल्ली का वाइज कप्तान बनाया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की स्क़ॉड
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और टी नटराजन।
लखनऊ सुपरजायंट्स – अक्षर पटेल (कप्तान), युवराज चौधरी, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई और शमार जोसेफ।