रश्मि सिंह|Army Day: भारतीय सेना दिवस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज 76वीं सेना दिवस मनाया जा रहा है। देश की सुरक्षा में हामारी सेना अपना पूरा जान फूक देती है। उनके इस हौसले को और बढ़ावा देने के लिए 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। राजधानी दिल्ली समेत सभी मुख्यालयों पर धूमधाम से आज का दिन मनाया जाता है।
आज के इस खास मौके पर सेना दिवस के पूर्व संध्या पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा भारतीय सेना अपनी सीमाओं पर पूरी तरह से मुस्तैद है और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ के परेड ग्राउंड में 76वीं सेना दिवस परेड का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/w9h0MDxlwJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
क्यों मनाया जाता है15 जनवरी को सेना दिवस?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय सेना दिवस भारत के लोगों द्वारा फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा के सम्मान में मनया जाता है। उन्हें आज ही के दिन यानी 15 जनवरी 1949 में देश के पहले मुख्य कमांडर बनाया गया था। 15 जनवरी 1949, को भारत अंग्रेजों से आजाद हुई थी। एम करिअप्पा को आजाद भारत के पहले प्रमुख बनाया गया था।