नई दिल्ली : Afghanistan : बीते कुछ दिनों से तालिबान और अफ़ग़ान सरकार के बीच होता घमासान आज भी जारी है। अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है तालिबान बीते कुछ हफ्तों में राजधानी के आठ बड़े क्षेत्रों में कब्ज़ा कर अपना परचम लहरा चूका है। जिसके बाद अब तालिबान काबुल की ओर बढ़ता चला जा रहा है। तो वहीं अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने अमेरिकी खुफिया असेसमेंट का हवाला देते हुए ये दावा कर चूका है कि तालिबान की बढ़ती ताकत 90 दिनों में काबुल पर कब्ज़ा कर सकता हैं।
कंधार शहर में स्थिति बेहद खराब है,
हालांकि, अमेरिकी असेसमेंट यह भी कहा कि यह जरुरी नहीं है, क्योंकि अधिक विरोध करने से अफगान बलों को परिस्थियों को उलटने में मदद मिल सकती है। बता दें कि इस बीच राजधानी की कंधार जेल को भी तोड़कर तालिबानियों ने राजनैतिक कैदियो को छुड़ा लिया है। सूत्रों के अनुसार, कंधार शहर में स्थिति बेहद खराब है, क्योंकि अस्पतालों में अफगान सशस्त्र बलों के दर्जनों शव और कुछ घायल तालिबानियों की देह भी मिली हैं। ऐसे में भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी किया कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
यहाँ भी पढ़े :- Afghanistan : अमेरिकी सेना लौटते ही तालिबान एक बार फिर सक्रिय ,आठ बड़े शहरो में कब्ज़ा !
तीन भारतीय इंजीनियरों को एयरलिफ्ट से बचाया गया
वहीं दूसरी ओर तालिबान का दावा है कि उसने अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से और कई बड़े शहर पर भी कब्जा कर लिया है। इस बीच, भारतीय एम्बेसी ने गुरुवार को बताया कि बांध परियोजना से तीन भारतीय इंजीनियरों को एयरलिफ्ट से बचाया गया। काबुल एम्बेसी ने सूचित किया कि परियोजना कार्य ऐसे क्षेत्र में हो रहा था जो अफगान सरकार के नियंत्रण में नहीं था। साथ ही एम्बेसी ने यह भी बताया कि क्षेत्र पर अब तालिबान का कब्जा हो गया है। देश में बढ़ती हिंसा को देखते हुए तीनो इंजीनियरों को तुरंत एयरलिफ्ट कर बचया गया है।
अफ़ग़निस्तान सरकार का यह भी कहना है की “हम घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, और भारतीयों को कमर्शियल उड़ानों के माध्यम से भारत लौटने की सलाह दे रहे हैं।” साथ ही उनका कहा है कि “हम वहां अल्पसंख्यकों (हिंदू और सिख) को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करेंगे। तालिबान अफगानिस्तान के बड़े शहर ‘हेरात’ पर भी अपना कब्जा कर चूका है। इसके साथ ही तालिबान का यह दावा है कि कुछ ही दिनों में काबुल भी उसके नियंत्रण में होगा।