रश्मि सिंह|Delhi Fire: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के अलीपुर में दो पेंट फैक्ट्ररी और गोदाम में आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक यानी खबर लिखने तक 11 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो चुकी है। वहीं 4 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक व्यक्तियों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।
दिल्ली के अलीपुर में भीषण अग्निकांड
हादसे की चपेट में आए पेंट फैक्ट्री के मजदूर
हादसे में 11 मजदूरों की झुलसकर मौत, 4 घायल#Delhi | #FireAccident | #LatestNews | #JantantraTV pic.twitter.com/PAULXS7iuu
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 16, 2024
अलीपुर फैक्ट्री में लगी भीषण आग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 15 फरवरी 2024 यानी गुरुवार के शाम दिल्ली के अलीपुर स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर से पूरा शहर में मातम फैल गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक अलीपुर भीषण आग लगने के वजह से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चार लोगों के घायल होने की खबर है। अभी तक जो लोगों की मौत हुई है उनको पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि मृतकों का पूरा शरीर जल चुका है और उनकी पहचान हो पाना काफी मुश्किल है। अलीपुर के जिस इलाके में आग लगी वह इलाका बहुत घनी आबादी वाला इलाकों में आता है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था और सभी कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर अपना काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली की कर्मचारियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। यही वजह है कि इतना जान-माल का नुक्साना हुआ है।
दमकल की 22 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
बता दें कि, भीषण आग लगने के बाद दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक आग लगने की घटना शाम 5 बजकर 25 मिनट की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए दमकल की गाड़ीयों को रवाना कर दिया गया था। रात नौ बजे के करीब आग पर काबू पाया गया। उनके मुताबिक पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लगी। इस मामले की पूरी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि विस्फोट का कारण क्या था।