रश्मि सिंह|Amanatullah Khan Arrested: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। आज पार्टी के एक और बड़ा झटका लगा है। आप के विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें PMLA के तहत गिरफ्तार किया है। ईडी उनसे 9 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
अमानतुल्लाह खान को ईडी ने किया गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है। ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था।