रश्मि सिंह|Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को वहां एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई। ढाका में छह मंजिला शॉपिंग मॉल में आग लगने से कम से कम 43 लोगों की जान गई है। जबकि कई लोगों की घायल होने की खबर है। बांगलादेश स्वास्थ्य मंत्री समंता लाल सेना ने इस बता की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ढाका के डाउनटाउन इलाके में गुरुवार रात आग लगी। दमकलकर्मियों ने जिंदा बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रक्षा मंत्री ने बताया कि 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोगों का इलाज चल रहा है।
At least 43 people have died in a terrible fire in the Bailey Road of Dhaka, Bangladesh. pic.twitter.com/YzgarbUkBO
— Hossain Tareq (@HossainTareq6) February 29, 2024
Courtesy: Hossain Tareq Twitter Handle
स्वास्थ्य मंत्री समंता लाल सेन ने क्या कहा?
जानकारी के लिए बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री समंता लाल सेन बंग्लादेश के राजधानी ढाका के मॉल में आग लगने की खबर को पृष्टी की है। उन्होंने कहा कि माॉल के अंदर से दमकलकर्मियों ने जली हुई बॉडी को बाहर निकाल लिया गया है। मंत्री समंता लाल सेन ने कहाकि महिलाओं और बच्चों समेंत 33 लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेड अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि 10 लोगों को शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने इन्हें भी मृत घोषित कर दिया है।
At least 43 people have died in a fire in Bangladesh’s capital city of #Dhaka, reports AFP, citing the health minister of #Bangladesh. pic.twitter.com/iiSngkVF3q
— DINESH SHARMA (@medineshsharma) February 29, 2024
Dinesh Sharma Twitter Handle
कैसे ली आग ?
आपको बता दें कि, दमकलकर्मियों ने कहा कि शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मौजूद एक फेमस रेस्तरां से आग लगने की शुरुआत हुई। इसके बाद देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इस वजह से भी तेजी से फैली क्योंकि कई रेस्तरां में गैस सिलिंडर मौजूद थे। आग लगने की वजह से कई सारे मॉल में ही फंस गए। अभी तक आग लगने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें-LPG Price Hike: आम आदमी को लगा झटका, एलपीजी सिलेंडर का दाम महंगा, अब इतनी बढ़ी कीमत !