रश्मि सिंह|Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 का तारिखों का ऐलान कल हो चुका है। 19 अप्रैल को पहला चरण का चुनाव होना है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। ऐसे में आज राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जोकि 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू हुई कल यानी 16 मार्च को मुबंई में अंत हो गया। राहुल गांधी आज रविवार यानी 17 मार्च को मुंबई में पदयात्रा करेंगे। राहुल की ये पदयात्रा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरु हो जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी बाला साहेब स्मृति स्थल पर भी जाएंगे।
राहुल गांधी करेंगे पदयात्रा
जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंत कल मुबंई में हो गया है। आज राहुल गांधी पद यात्रा करेंगे। ऐसे में यह पदयात्रा महात्मा गांधी का निवास स्थान रहे मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक होगी। मणिभवन से ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। इसे न्याय संकल्प पदयात्रा नाम दिया गया है। इस पदयात्रा में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। यात्रा के बाद राहुल गांधी तेजपाल हॉल में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से चर्चा करेंगे। राहुल गांधी जब भी मुंबई में होते है तो वो इसी मणि भवन में रुकते है।
I.N.D.I.A का होगा शक्ति प्रदर्शन
बता दें कि, देर शाम दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। राहुल की इस न्याय रैली में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जिसमें शरद पवार, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, प्रकाश आम्बेडकर और तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेता शामिल है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।