क्या है आपके Blood Group का कोरोनावायरस से संबंध
दुनियाभर में कोरोनावायरस की वजह से लोगों में डर का माहौल है। वहीं अब एक चीनी अध्ययन ने ‘A’ ब्लड ग्रुप (Blood Group) को लेकर ये खुलासा किया है। दरसल चीनी अध्ययन के अनुसार अगर आपका ब्लड ग्रुप ‘A’ है तो आपको कोरोवायरस के होने की संभावना ज्यादा है।
वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार, ‘O’ ब्लड ग्रुप (Blood Group) वाले लोग किसी भी अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में वायरस के प्रति अधिक मुकाबला कर सकते हैं। बता दे वैज्ञानिकों की रिसर्च के दौरान वुहान और शेन्ज़ेन में COVID-19 से प्रभावित 2,000 रोगियों के ब्लड के नमूने लिए गए। जहां इस रिसर्च में पता चला बाकी अन्य ब्लड ग्रुप के मुकाबले ‘A’ ब्लड ग्रुप के लोग ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
दुनियाभर की आबादी में इस ब्लड ग्रुप के लिए ये चिंताजनक है। वहीं ‘A’ ब्लड ग्रुप (Blood Group) के लोगों को व्यक्तिगत बचाव उपकरण (PPE) का इस्तमाल जरुर करना चाहिए ताकि इस वायरस के होने से आपने आप को बचा सकें। फिलहाल वैज्ञानिकों की रिर्सच जारी है। बता दे कि वैज्ञानिकों ने ‘A’ ब्लड ग्रुप और COVID-19 से प्रभावित लोगों पर विशेष रुप से ध्यान देने के लिए सरकार और चिकित्सा सुविधाओं से आग्रह किया है।
रिसर्च से पता चला की है वुहान में COVID-19 से प्रभावित 206 मरीजों में से 85 लोग A ब्लड ग्रुप के मरीज हैं। और बता दे कि ये आंकड़ा COVID-19 से प्रभावित ‘O’ ब्लेड ग्रुप के लोगों की तुलना में 63 % ज्यादा है। जिनकी इस वायरस से मौत हो चुकी है।
भारत में अब तक कोरोनावायरस के 143 मामले सामने आ चुके हैं। जब की 3 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 184,976 लोगों की पुष्टी की जा चुकी है वहीं 7527 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। इस महामारी से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है।