BSF Sthapna Diwas: सीमा सुरक्षा बल (BSF) 1 दिसंबर यानी आज अपना 59वां स्थापना दिवस मना रही है। आपको बता दें कि, BSF की स्थापना 1 दिसंबर 1965 में हुई थी। हालांकि इस साल झारखंड के हजारीबाग में BSF का 59वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें देश के केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस दिल्ली में मनता आ रहा है। तो वहीं बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने कहा है कि “यह बेहद हर्ष की बात है कि बीएसएफ का 59वाँ स्थापना दिवस हजारीबाग के मेरु कैंप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ का 59वां स्थापना दिवस हजारीबाग मेरु कैंप में मनाया जाएगा।”
बीएसएफ की कई बड़ी उपलब्धियां
उन्होंने आगे कहा कि साल भर बीएसएफ ने देश के अनेक हिस्सों में ढेरों पराक्रम दिखाने का काम किया। चाहे वो पाकिस्तान बॉर्डर हो या बांग्लादेश देश बॉर्डर हो। साल भर में बीएसएफ ने बॉर्डर एरिया में कई घुसपैठ को नाकाम किया, करोड़ों के ड्रग्स पकड़े, साथ ही कई चाइनीज ड्रोन जो पाकिस्तान से उड़ कर भारत आ रहे थे उन्हें मार गिराया। आने वाले सालों में बीएसएफ का प्रयास अधिक से अधिक महिलाओं की बीएसएफ में सहभागिता बढ़े।
कैसे मनेगा स्थापना दिवस?
बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बीएसएफ की सभी फ्रंटियर महिला पुरुष टुकड़ियां भाग लेगी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर शहीदों को याद किया जाएगा। फिर सीमा भवानी और जांबाज की मोटरसाइकिल टीम, तोपखाना, बीएसएफ एयर विंग के हेलिकॉप्टर, घुड़सवार, ऊंट, प्रशिक्षण प्राप्त कुत्ते, अश्रु गैस इकाई टेकनपुर, मिर्ची बॉम्ब व पैराग्लाइडिंग का प्रदर्शन इस कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में कई नृत्य जैसे कलरिपयट्टु, खड़िया, मनीयारो रास लोक नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पोस्ट
भारत की सीमाओं के सजग प्रहरी, अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय ‘सीमा सुरक्षा बल’ के सभी वीर कार्मिकों एवं उनके परिजनों को @BSF_India के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप सभी की सजगता और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है कि हमारी सीमाएं अभेद्य हैं। जय हिंद!
भारत की सीमाओं के सजग प्रहरी, अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय ‘सीमा सुरक्षा बल’ के सभी वीर कार्मिकों एवं उनके परिजनों को @BSF_India के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप सभी की सजगता और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है कि हमारी सीमाएं अभेद्य हैं।
जय हिंद! pic.twitter.com/a15nOAgQvI
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 1, 2023
मनोहर लाल खट्टर ने भी दी शुभकामना
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस की सभी बहादुर जवानों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा करते हुए देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में @BSF_India का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। जीवनपर्यंत कर्तव्य निर्वहन के मूलमंत्र को आत्मसात करने वाले सभी वीर जवानों पर हमें गर्व है।
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस की सभी बहादुर जवानों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं।
राष्ट्र सेवा करते हुए देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में @BSF_India का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। जीवनपर्यंत कर्तव्य निर्वहन के मूलमंत्र को आत्मसात करने वाले सभी वीर जवानों पर हमें गर्व है। pic.twitter.com/WBlrEhcaEb
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 1, 2023
अशोक गहलोत ने किया नमन
दुर्गम पहाड़, निर्जन पठार, तपता थार या फिर आर्द्र डेल्टा सभी दुष्कर, दुर्गम स्थानों व तापमान में देश की सीमाओं की रक्षा में अहर्निश संलग्न सीमा प्रहरियों का अभिवादन। सीमा सुरक्षा बल दिवस पर आप सभी की वीरता, निष्ठा व सेवाभाव को नमन।
दुर्गम पहाड़, निर्जन पठार, तपता थार या फिर आर्द्र डेल्टा सभी दुष्कर, दुर्गम स्थानों व तापमान में देश की सीमाओं की रक्षा में अहर्निश संलग्न सीमा प्रहरियों का अभिवादन।
सीमा सुरक्षा बल दिवस पर आप सभी की वीरता, निष्ठा व सेवाभाव को नमन।#BSFRaisingDay pic.twitter.com/iiBQnGHSiJ
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 1, 2023
सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी वीरता, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को कोटिशः नमन। सीमाओं की सुरक्षा में सजग प्रहरी के रूप में आपका यह समर्पण हमें सदैव राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।
सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपकी वीरता, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को कोटिशः नमन। सीमाओं की सुरक्षा में सजग प्रहरी के रूप में आपका यह समर्पण हमें सदैव राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/sywUDICWzL
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 1, 2023