Budget 2020 : आज किया जाएगा संसद में बजट पेश
नई दिल्ली- आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे आम बजट पेश करेंगी। बता दे कि ये बजट (Budget 2020) दो चरणों में पेश किया जाएगा। बता दे कि पहला सत्र 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा वहीं दूसरे चरण की शुरुआत 2 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा।
कल आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया था। आर्थिक सर्वे लोकसभा के पटल पर रखते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद स्पीकर ने कल तक के लिए सदन स्थगित कर दिया है। आर्थिक सर्वेक्षण में विकास दर 6.5 फीसदी होने का अनुमान किया गया है।
महत्वपूर्ण कानूनों का भी जिक्र किया
बता दे कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र की कल शुरूआत हुई थी। दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं राष्ट्रपति ने पिछले सत्र के दौरान पास हुए महत्वपूर्ण कानूनों का भी जिक्र किया।
राष्ट्रपति ने नागरिकता संशोधन कानून CAA का भी जिक्र किया। और कहा कि सीएए लाकर सरकार ने महात्मा गांधी के सपने को पूरा किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे नागरिकता कानून में सभी तरह के शरणार्थियों के लिए प्रावधान है।