Budget 2024: सरकार ने बजट सत्र से पहले अलग-अगल दलों की बैठक बुलाई है। यह एक ऐसी बैठक है, जो हर साल बजट सत्र से पहले होती है। इस बैठक में सरकार राजनीतिक दलों से संसद में उठाने वाले मुद्दों पर चर्चा करती है। बता दें कि यह बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु होकर 9 फरवरी तक चलेगा। तो वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी। हालांकि, बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरु होगा।
अंतरिम बजट क्या है?
जिस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले होते हैं, उस साल वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करती हैं। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ाने में मदद करती है। इस बजट में पूरे साल की जगह पर आने वाले कुछ महीनों को कवर किया जाता है। इस बजट से यह पता चलता है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम या सेवाएं बिना किसी रोक-टोक के चलते रहे। बता दें कि इस बजट में कोई नई योजना की घोषणा नहीं की जाती है। साधारण तरीके से समझें तो यह एक तरह का अस्थायी बजट होता है। यह केवल दो महीने के लिए मान्य होता है, इसका उद्देश्य होता है कि नई सरकार को एक सही स्थिति देना ताकि वह अच्छे से शुरुआत कर सके।
क्या होगा इस बार के बजट में?
बता दें कि बजट पेश वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। तो वहीं वह कामकाजी महिलाओं के लिए अवकाश बढ़ाने का एलान कर सकती हैं। साथ ही मिडिल क्लास को भी राहत देने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। मंहगाई के लिए भी कुछ मुख्य कदम उठाए जा सकते हैं।