Budget Session: बता दें कि संसद के बजट सत्र की शुरूआत आज से हो चुकी है। जिसका आगाज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण से की थी। जहां उन्होंने पीएम मोदी की उपलब्धियों के बारे में बात की थी। तो वही 1 फरवरी बजट सत्र में बजट पेश होगा। यह वर्तमान लोकसभा का अंतिम बजट होगा। चलिए बताते हैं कि क्या है इसमें खास
क्या है इस बजट में खास
- यह बजट सत्र 10 दिनों तक चलेगा। जोकि 31 जनवरी से 10 फरवरी तक रहेगा।
- इसमें कुल 8 बैठकें होगीं।
- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और पीएम मोदी जवाब देंगे।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट पेश करेगीं। चुनाव के बाद भी बजट पेश होगा।
क्या है अंतरिम बजट
बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो जाएगा। तो वहीं नई सरकार के गठन से पहले सरकार अपने कार्यकाल के आखिरी साल में अंतरिम बजट पेश करती है। यह एक स्थायी बजट होता है। जो लोकसभा चुनाव के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में मदद करता है। इस बजट में सिर्फ कुछ ही महीनों को कवर किया जाता है। लोकसभा चुनाव के बाद जब नई सरकार का गठन होता है तो वह पूर्ण बजट पेश करती है।