रश्मि सिंह|Champai Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के इस्तिफा के 36 घंटे बाद भी अभी तक कौई नया मुख्यमंत्री बना नहीं है। अब तमाम विवादों के बाद तय हो गया है कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ही होंगे। कल राजभवन ने विधायक दल के नेता को सीएम पद की शपथ लेने की तारीख दे दी तो आज सुबह जेमम अलायंस ने समय भी फाइनल कर दिया है। आज दोपहर 12 बजे के करीब चपंई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। बता दें कि चपंई सोरोन के साथ उनके दो कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।
#WATCH झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची में सर्किट हाउस से राजभवन के लिए रवाना हुए।
वे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/hvL3DAd75i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024
Courtesy: ANI Hindi Twitter Handle
चंपई सोरेन समेत तीन नेता आज शपथ लेंगे
आपको बता दें कि, JMM ने नई सरकार के गठन की तैयारी कर ली है। नए मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों के नाम भी फाइनल कर दिए गए है। चंपई सोरेन आज सुबह 12 बजे के बीच मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सूत्र की माने तो कांग्रेस से आलमगीर आलम और आरजेडी से सत्यानंद भोगता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।
हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट का झटका
दरअसल, हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे हुए है। अब उनको सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पहले आप हाईकोर्ट जाइए, वहां से अगर सुनवाई नहीं होती है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा का खुला है। हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट में खुद की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। हेमंत को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था। हेमंत के सीएम पद से इस्तीफा के बाद चंपई सोरेन को नया विधायक दल का नेता चुना गया है।