रश्मि सिंह|Delhi News: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को पेश 2024-25 के बजट में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली है। मुख्यमंत्री ने इस योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य महिला सम्मान योजना को शरु करना है। आइए आपको बताते है कि किस वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले मिलेगा।
इन उम्र की महिलाओं को मिलेगा लाभ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में 67 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनुमान के मुताबिक करीब 45 से 50 लाख महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती है।
आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि, “दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर बहनों को एक-एक हजार रुपए देने का एलान कर महिला सशक्तिकरण की तरफ बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है। महंगाई के इस दौर में केजरीवाल सरकार द्वारा मुफ्त पानी, बिजली और बसों में सफर की सुविधा पहले से दी जा रही है, अब हजार रुपए महीना और मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर खर्च को लेकर उनकी चिंता भी कम होगी। दूसरी तरफ, मोदी सरकार के बजट में महिला सशक्तिकरण को लेकर कोई योजना नहीं होती है। इसके बाद भी देश के ऊपर लगभग 200 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ गया है।”
इस वर्ग कि महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
जो मिहलाए 18 साल से ऊपर है, वे इस योजना के लिए लाभ उठा सकती है।
वहीं किसी सरकारी पेशन की लाभर्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है।
इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
दिल्ली के सीएम ने खुद स्पष्ट किया है कि इस योजना को सरल कर दिया गया है। सीएम ने बताया कि महिलाएं सेल्फ डिक्लेरेशन यानी स्वत: घोषणा पत्र देकर योजना का लाभ उठा सकती है।
कब लागू होगा योजना ?
जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक यह योजना लोकसभा चुनाव के बाद इस योजना को लेकर प्रक्रिया चालू की जाएगी। फिर इसको कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के हाथ में पैसा आएगा तो वो पैसा मार्केट में जाएगा। महिलाएं अपनी मन पसंद की चीजें खरीदेंगी और उससे अर्थव्यवस्था की भी बढ़ेगा।