रश्मि सिंह|Dwarka Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घटान किए। इस दौरान पीएम के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद कहा, आज से दिल्ली हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेस वे केवल गाड़ियों में ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों की जिंदगी को भी आसान करेगा।
#WATCH हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/pu7DOuSSHn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधन
जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी ने आज हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेंस वे का उद्घाटन किया है। पीएम ने यहा लोगों को संबोधीत भी किया। पीएम ने कहा, “आज यहां देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है। सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” पीएम मोदी ने आगे कहा, विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं। जब एक्सप्रेसवे गांव से होते हुए जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है तो गांवों के लिए कई नए अवसर लोगों के घर के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं।
#WATCH आज यहां देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है…सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं: PM मोदी pic.twitter.com/LIrmT82hud
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के संबोधन करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा चुनाव जीतने के लिए होती थी। अब चुनाव में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पूरे होने की बात होती है। यही नया भारत है। 2014 तक सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी आज 21 शहरों तक मेट्रो की सुविधा है। ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है, कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं।
#WATCH पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा चुनाव जीतने के लिए होती थी। अब चुनाव में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पूरे होने की बात होती है। यही नया भारत है…2014 तक सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी आज 21 शहरों तक मेट्रो की सुविधा है…ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है…कांग्रेस ने… pic.twitter.com/mX7Olk2945
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024