रश्मि सिंह|Farmer Protest Day 2: अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे है, पंजाब और हरियाणा के किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसानों को रोकने के लिए कल यानी मंगलवार को आंसू गैस के गोले दागे गए। साथ ही उनको तितर- बितर करने के लिए उन पर पानी बरसाए गए। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेडिंग साथ ही कटीले तार और कंटेनर को रखा गया है। जिससे किसान बॉर्डर को पार न कर सके और दिल्ली न पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी किसान कहा रुकने वाले है, किसानो का कहना है कि वो बुधवार कि सुबह फिर दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे। किसानो का कहना है जब तक सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी तब तक वो अपनी पूरी जान लगा देंगे। वहीं किसानों पर पुलिस की कर्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है।
#WATCH दिल्ली: किसानों के विरोध के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। pic.twitter.com/io5N0qKcGE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
सिघु बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी हुए तैनात
आपको बता दें कि, पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली चलो मार्च पर है। किसानो को शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसान पंजाब के जरिए दिल्ली में न घुस पाएं, इसको लेकर सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।
#WATCH दिल्ली: किसानों के विरोध के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
वीडियो ड्रोन से ली गई है। pic.twitter.com/gLNd0yHmtY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
वहीं दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मियों के साथ दंगा रोकने वाले वाहनों को तैनात कर दिया है। तीनों ही बॉर्डर पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
#WATCH दिल्ली: आज किसानों के विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन है। गाजीपुर सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। pic.twitter.com/7hhHipM533
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
पीएम मोदी किसानों से करें बात- सरवन सिंह पंढेर
पंजाब किसानि मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा मीडिया में एसी खबरे है कि एमएसपी की गारंटी वाला कानून इतनी जल्दी नहीं बन सकता। हम सिर्फ इतना कह रहे है कि हमें उस पर कानूनी गारंटी दी जाए, ताकी हम उस एमएसपी से नीचे फसल न बेचें। इसलिए समिति का कोई सवाल नहीं है। हम चाहेंगे कि पीएम आगे बढ़े और किसानों से बता करें।
हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट हुआ बैन
हरियाणा सरकार ने किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेबाएं बंद कर दी गई थी। अब रिपोर्ट की मानें तो एक साथ संदेश भेजने की सेवाओं पर निलंबन मंगलवार को दो दिन बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया गया है। बता दें कि, यह निलंबन अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में लागू रहेगा।
किसान आंदोलन| हरियाणा राज्य के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क SMS और सभी डोंगल सेवाएं आदि 15 फरवरी तक निलंबित रहेंगी। pic.twitter.com/pcb7haus7a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle