रश्मि सिंह|Farmer Protest: पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली कूच पर अड़ चुके है। किसानों को पंजाब के शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। ऐसे में आंदोलन कर रहे किसान में से एक किसान की मौत कि खबर सामने आ रही है। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे 63 साल के किसान ज्ञान सिंह को सुबह सीने में दर्द के वजह से मौत हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो ज्ञान सिंह ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
शंभू सीमा पर डटे हुए है किसान
संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली चोलो मार्च का आह्वान किया था। किसानों ने मंगलवार को मार्च शुरु किया और तब से पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए है। किसान यूनियन नेताओं और सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौरे की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। अगले दौर की बातचीत अब फिर रविवार को होगी। बता दें कि, किसानों के प्रदर्शन की वजह से राजधानी दिल्ली में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा आज यानी 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। इसके चलते बॉर्डर्स पर सघन चेकिंग चल रही है। इसके चलते दफ्तर का समय शुरु होते ही ट्रैफिक जाम की समस्या शुरु हो गई है।