रश्मि सिंह|Farmers Protest Live: किसान एक बार फिर से आंदोलन कर रहे है। जिसके चलते हरियाणा बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इस वजह से सड़कों पर भयंकर जाम देखने मिल रही है। लोगों को काभी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हरियाणा पंजाब सीपा पर शंभू बॉर्डर के पास किसानों की भीड़ बढती जा रही है। जिसको देखने के बाद हरियाणा पुलिस ने ड्रोन के मध्यम से किसानों पर निगरानी और संख्या का आंकलन कर रही है। किसानों की भीड़ को देख हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। किसानों पर गैस के जरिए गोले दागे गए है। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। किसानों पर आंसू गैस के जरिए गोले दागे गए है। आंदलोनकारियों ने पथराव भी किया, जिसके बाद जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।
#WATCH हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/AIOVKqlhbp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
प्रदर्शन के चलते न फंसे कोई इमरजेंसी वाहन- झज्जर एसपी
हरियाणा के झज्जर में एसपी अर्पित जैन ने किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों के बारे में मीडिया से बातचीत की। ट्रैफिक एडवाइजरी पहले ही जारी की जा चुकी है। कई प्वॉइंट्स पर रुट डायवर्जन किया गया है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे है कि टिकरी बॉर्डर पर कोई आपात्कालीन वाहन न रोके जाए और न ही फंसे।
कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
आपको बता दें कि, कांग्रेस ने किसान आदलोन पर एक टिप्पणी दी है। कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है, “दोस्त से प्यार और किसानों पर वार।” इस पोस्ट में एक तरफ पीएम मोदी गौतम आड़ाणी के साथ दिख रहे है। वहीं दूसरे तरफ रोड पर कीलों की चादर दिखाई दे रही है। साथ ही पोस्ट में लिखा है ‘किसानों के लिए पीएम मोदी।’
• दोस्त से प्यार
और
• किसानों पर वार pic.twitter.com/8qi7de8fi1— Congress (@INCIndia) February 13, 2024
Courtesy: Congress Twitter Handle