Farmers Protest: किसानों ने दिल्ली चलो के साथ ही आज यानी गुरुवार को पंजाब में रेलवे पटरियों पर जाम करने का ऐलान कर दिया है। अभी तक ये चल रहा था कि वह दिल्ली कूच करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। दिल्ली प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्थी की, जिसके चलते किसानों का दिल्ली चलो का नारा पूरा न हो सका। तभी किसानें ने एक बड़ा ऐलान किया को वह पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। हालांकि किन जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम होगी इसकी बात साफ नहीं की, लेकिन पंजाब में करीब सात जगहों पर पटरी पर बैठेंगे किसान। इस संगठन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक रोके जाएंगे।
आज शाम को होगी बैठक…
दरअसल, एमएसपी कानून बनाने की मांग लेकर ये विरोध प्रदर्शन चल रहा है। तो वहीं बुधवार को भी किसान पंजाब हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहे। किसान नेता जगजीत सिंह ने बताया कि चंड़ीगढ़ में गुरुवार शाम किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के बीच बैठक होगी। जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी और यह भी बता दें कि यह तीसरी बैठक होगी।
बुधवार को प्रदर्शन.. रेल रोको अभियान
बुधवार को प्रदर्शन कारियों ने हरियाणा की सीमा से लगे बैरिकेड्स तोड़ने की काफी कोशिश की। अंबाला के पास शंभू बॉर्डर और जींद जिले में सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने की कोशिश की जिसके चलते हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों किसानों ने कहा कि वे दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं। कई किसानों ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स हटाने के लिए अपने ट्रैक्टर तैयार रखे हैं। उन्होंने आंसू गैस के असर को कम करने के लिए पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की है। किसानों ने एक समूह ने 15 फरवरी को रेल रोको अभियान चलाने की बात कही।