रश्मि सिंह|Haryana Politics: लोकसभा चुनाव बस कुछ ही दिनों में होने वाले है। इसी बीच हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। खट्टर के साथ साथ उनके पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दिया है। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बन चुके है। आज सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है। आइए जानते है कौन है नायब सिंह सैनी जो बने है हरियाणा के सीएम?
हरियाणा के अगले सीएम प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी होंगे। pic.twitter.com/S377Hpg8Jk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
कौन है नायब सिंह सैनी ?
जानकारी के लिए बता दें कि, नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जा चुके है। आज शाम 5 बजे तक वो सीएम पद की शपथ ले सकते है। ऐसे में सवाल सब के मन में है कौन है नायब सिंह सैनी ? तो हम आपको बता दें कि, नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष है और इस समय कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद है। सैनी 2014 से 2019 तक विधायक रहे है। साथ ही 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके है। नायब सिंह ओबीसी में सैनी समाज से है। अंबाला लोकसभा के नारायणगढ़ गांव के रहने वाले है।