Health Ministry ने जारी किया Covid-19 के मामलों का आंकड़ा
- केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी
- इन लोगों के लिए अहम कदम उठाने की एडवाइजरी
- Health Ministry से जारी किया Covid-19 का आंकड़ा
नई दिल्ली- शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव ने 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रवासी कृषि श्रमिकों, औद्योगिक कामगारों और असंगठित क्षेत्र के अन्य कामगारों को खाने और रहने के लिए सहायता देने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए अनुरोध किया।
एडवाइजरी में यह सुझाव दिया गया है कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों, विशेषकर विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलें कम करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को गैर सरकारी संगठनों सहित विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से उन्हें स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ भोजन और आश्रय भी प्रदान करने के उपाय करने चाहिए।
वहीं आज शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में कोरोनावारस के नए मामलों की पुष्टि की है। जिसके मुताबिक देश में कोरोनावासरस की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। वहीं इस समय कोरोनावारस से कुल सक्रिय मामले की संख्या बढ़कर 775 हो गई है और 78 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 19 हो गई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र से Covid-19 के 180 मामले सामने आ चुके हैं। जो कि अन्य राज्यों से अधिक है। वहीं केरल में 173 मामलों की सूची दूसरे स्थान पर है। बता दे कि ये आंकड़े 9.30 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए।