आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है Christmas Eve
नई दिल्ली – आज का दिन बड़े दिन के नाम से मशहूर है। क्रिसमस का त्योहार (Christmas Eve) 25 दिसंबर को मनाया जाता है। कल शाम से ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया है। देश और विदेश के चर्च खूबसूरत सजावट और रोशनी से जगमगाए हुए हैं। इस दिन घरों और घरों के बाहर एक से बढ़कर एक सजावट दिखेगी। सैंटा क्लॉज़ की ड्रेस पहने लोग दिखेंगे।
घरों में एक-दूसरे को केक खिलाया जाएगा, तोहफे दिए जाएंगे। क्रिश्चियन्स चर्च में जाकर प्रेयर करेंगे और रात में पूरा परिवार और दोस्त आपस में मिलकर पार्टी करेंगे। राजधानी दिल्ली, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों सहित पूरे देश में प्रभू यीशू का जन्म दिवस पूरे धूमधाम से क्रिसमस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया।
ईसाई धर्म के लोगों का त्योहार
ये त्योहार ईसाई धर्म के लोगों का मना जाता है। लेकिन ईसाई धर्म के साथ- साथ अन्य धर्म के लोग भी क्रिसमस मनाते हैं। बता दे कि 25 दिसंबर लॉर्ड जीसस क्राइस्ट के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि आज के दिन ही जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था।
कैसे मनाया जाता है दुनियाभर में Christmas Eve
दुनियाभर में क्रिसमस डे बड़ी की धूम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस डे की खुशी में देश- विदेश के चर्चो में बहुत दिन पहले से ही तैयारियां होनी शुरु हो जाती है, जहां चर्च रौशनी से जगमगा उठते हैं। वहीं स्कूलों में भी क्रिसमस मनाया जाता है, जहां बच्चे सैंटा क्लॉज़ (Santa Claus) बनकर स्कूल जाते हैं।
24 दिसंबर की रात को ही लोग चर्च में जाना शुरु कर देते हैं। जहां रात को 12 बजे चर्च में प्रेयर होती है। लोग कैंडल जलाकर जीसस क्राइस्ट से विश मांगते हैं। और क्रिसमस केक खिलाकर खुशी बांटते हैं। वहीं ज्यादातर लोग घर में ही पार्टी थ्रो करते हैं। जहां फैमिली और फ्रेंड्स सभी क्रिसमस डे सेलिब्रेट करने शामिल होते हैं।
क्यों सजाया जाता है Christmas Tree
क्रिसमस-डे पर Merry Christmas विश करने के साथ- साथ लोग New Year नए साल की भी शुभकामनाएं देते हैं। वहीं क्रिसमस-डे पर क्रिसमस ट्री का भी बहुत महत्व होता है। लोग बहुत ही उत्साह के साथ क्रिसमस ट्री सजाते हैं। वसे तो आज कल रेडी मेड क्रिसमस ट्री बाजार में खुब मिलते है। लेकिन आज ज्यादतर लोग आज भी क्रिसमस ट्री को खुद ही सजाने में रुची रखतें है। वहीं आपको बता दें कि क्यों सजाया जाता है।
क्रिसमस ट्री क्या है ?
क्रिसमस ट्री क्या है बता दे कि क्रिसमस ट्री एक सदाबहार पेड़ है जो ना कभी मुरझाता है और ना ही इसकी पत्तियां कभी झड़ती है। वहीं क्रिसमस ट्री को इंग्लैंड में लोग किसी के बर्थडे, शादी या किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने पर भी उसकी याद में रोपते हैं। जहां वे ये कामना करते हैं कि इससे पृथ्वी हमेशा ही हरी भरी रहे।
Christmas Tree प्राचीन प्रसिद्ध कथाएं
कुछ प्राचीन कथाएं भी क्रिसमस ट्री को लेकर प्रसिद्ध हैं जिसके मुताबिक अदन के बाग में लगे क्रिसमस ट्री को हव्वा ने भल को तोड़ा और खाया जिसे परमेश्वर ने खाने से मना किया था, तब इस वृक्ष की वृद्धि रूक गई और पत्तियाँ सिकुड़ कर नुकीली बन गई। कहते हैं कि इस पेड़ की वृद्धि उस समय तक नहीं हुई जब तक प्रभु यीशु का जन्म नहीं हुआ। उसके बाद यह वृक्ष बढ़ने लगा।
क्रिसमस ट्री के बारे में एक और कथा है कि एक बढ़िया अपने घर देवदार के वृक्ष की एक शाखा ले आई और उसे घर में लगा दिया। लेकिन उस पर मकड़ी ने अपने जाले बना लिए। लेकिन जब प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, तब वे जाले सोने के तार में बदल गए थे। इस तरह के सम्बन्ध में अनेक मन्यताएं, कहानियां एवं इतिहास हैं।