रश्मि सिंह|Kanhaiya Kumar News: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपने तैयारियों में जुट चुकी है। अब कांग्रेस ने दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों की मानें तो उनके नाम पर अंतिम मुहर आज लग सकती है। कांग्रेस ने इसको लेकर केंद्रीय चुनाव समिति बैठक भी की है।
कन्हैया कुमार दिल्ली से होंगे उम्मीदवार
सूत्रों की मानें तो उत्तर पूर्वी सीट से कन्हैया कुमार को कांग्रेस के तरफ से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अगर कन्हैया यहा से उम्मीदवार बने तो उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी से होगा। बता दें कि, मनोज तिवारी साल 2014 और 2019 के चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लेफ्ट के टिकट पर कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना यह होगा अगर वो दिल्ली से उतरते है तो जीत हासिल कर पाते है या नहीं।